इगलास जिo अलीगढ़ क्षेत्र से एक राहत भरी खबर सामने आयी है । अब इगलास के सिविल एवं क्रिमिनल बार एसोसिएशन के बाहर बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा पानी का एक नया रेफ्रिजरेटर लगवाया गया है । इससे कोर्ट में मौजूदा कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गयी है इससे आम जन को भी इस गर्मी के मौसम में मिली है बड़ी राहत । गौरतलब है कि कोर्ट परिसर के अंदर एसी कूलर जैसी सुविधाएं तो न के बराबर ही होती है । वकील हो या जज साहब हो या कोई और कर्मचारी हो, उन्हे इस भयंकर गर्मी मे ही सारे काम करने होते है । ऐसी भीषण गर्मी में बाहर से वाटर कूलर लगना भी किसी वरदान से कम नही है ।
अब जहां प्रदेश मे कई बार कोर्ट को भी बिजली से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति मे ठंडा पानी मिलना भी राहत पहुचाने में मदद करेगा । इसकी ज़रूरत लम्बे समय से हो रही थी जो आखिरकार इगलास सिविल एवं क्रिमिनल बार एसोसिएशन सहयोग से नगर पंचायत द्वारा पूरी की गयी ।
