21.8 C
Aligarh
Wednesday, February 25, 2026

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और दी जान से मारने की धमकी

हरदुआगंज: हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है । पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

पीड़िता के अनुसार, 26 अगस्त 2025 की सुबह करीब 8 बजे गांव का ही एक व्यक्ति उसके घर आया और दरवाजा खटखटाया । जैसे ही उसने दरवाजा खोला, आरोपी ने धक्का देकर घर में घुसते ही गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया । विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी ।

इसी दौरान पीड़िता का पति अचानक खेत से घर आ गया और पत्नी को आरोपी से छुड़ाया । इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला लेकिन कुछ देर बाद अपने भाई के साथ लाठी-डंडे लेकर फिर घर में घुस आया और मारपीट करने लगा । शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए तो दोनों भाग गए ।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उसके मोबाइल पर अश्लील कॉल करता था । गांव के लोगों से शिकायत करने के बाद उसने कॉल करना बंद कर दिया, लेकिन उसकी नीयत खराब बनी रही । पीड़िता का कहना है कि आरोपी कभी भी उसके साथ कोई गंभीर वारदात कर सकता है ।

Today's Top