21.8 C
Aligarh
Wednesday, February 25, 2026

गभाना पुलिस की बड़ी कामयाबी: मोबाइल चोरी गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

गभाना : गभाना पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर अपराधियों को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 10 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग 1 लाख 78 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी लंबे समय से हाइवे, रेलवे स्टेशन और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। उनके खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पहले से ही करीब तीन मुकदमे दर्ज हैं।

सीओ संजीव कुमार तोमर ने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि इगलास के गांव महुआ निवासी विशाल तोमर पुत्र किरपाल सिंह और उसके साथी नितिश तोमर उर्फ शेरा पुत्र राजू किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक शुभम अहलावत, अमित कुमार और अन्य पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को महरावल के पास फ्लाईओवर से दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों से मोबाइल बरामद होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि इनकी गिरफ्तारी से मोबाइल चोरी की कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

Today's Top