29.4 C
Aligarh
Wednesday, February 25, 2026

सहारनपुर: पूर्व डीजीपी मुस्तफा के बेटे की मौत पर दूसरी विडीओ से सनसनी

सहारनपुर: सहारनपुर के चिलकाना क्षेत्र के हरड़ाखेड़ी गांव में रहने वाले पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की दूसरी विडीओ ने सनसनी मचा दी है और पहलुओं से पर्दा उठाते हुए उक्त वारदात को एक नया मोड़ दिया है।

मोहम्मद मुस्तफा ने बेटे की मौत पर गहरा दर्द जताया, उन्होंने मीडिया को बताया कि यह घटना एक सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा लगती है, विरोधी ताकतें उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं।

बेटे की लंबी मानसिक संघर्ष की कहानी

मुस्तफा ने स्पष्ट किया कि अकील लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था। नशे की लत ने उसके जीवन को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था। पिछले 18 सालों में अकील को कई कॉलेजों से निष्कासित किया गया।

वह अक्सर अपनी पत्नी पर हाथ उठाता था, जो परिवार के लिए दर्दनाक था। एक बार नशे में धुत होकर उसने घर में आग लगा दी। इस हादसे में कुछ लोग झुलस भी गए, जिससे परिवार सदमे में डूब गया।

मृत्यु से पहले अकील ने 27 अगस्त को जारी पहले वीडियो में अकील ने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए, लेकिन मुस्तफा ने इन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वीडियो नशे की हालत में बनाया गया था, इसलिए इसमें झूठ ही झूठ था।

सच्चाई का खुलासा

बाद में अकील ने दूसरा वीडियो बनाकर पहले वाले को ही गलत ठहराया। पूर्व डीजीपी ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया चूँकि कुछ लोग उनके शानदार करियर को धूल चटा देना चाहते हैं।

मुस्तफा ने भावुक होकर कहा कि हर माता-पिता अपने बच्चे से बेइंतहा प्यार करता है। गलतियां हों, तो भी स्नेह कम नहीं होता।

साजिश के पीछे राजनीतिक हाथ

लेकिन दूसरे वीडियो में सब कुछ उलट दिया। वे संदेह जताते हैं कि कोई राजनीतिक व्यक्ति इसके पीछे है और पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

मुस्तफा ने जोर देकर कहा कि वे देश के दुश्मनों से हमेशा लड़े हैं। इस बार भी वे इस जाल से बाहर निकलेंगे और जीत हासिल करेंगे। षड्यंत्रकारियों को कानूनी सजा मिलनी ही चाहिए।

पुलिस की तेज कार्रवाई

इस मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। एसआईटी प्रमुख एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि मौत के कारणों पर फोकस है। अकील की मेडिकल हिस्ट्री की गहन पड़ताल चल रही है।

पंजाब पुलिस ने एसआईटी गठित की है, जो सच्चाई उजागर करेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का विश्वास जताया, जांच में परिवार का पूरा सहयोग रहेगा।

हर पहलू को बारीकी से जांचा जा रहा है। दोनों वीडियो क्लिप्स का विश्लेषण पूरा हो चुका है और डिजिटल साक्ष्य और सोशल मीडिया अकाउंट्स की स्क्रूटनी जारी है।

एसीपी नेहरा ने कहा कि अभी अंतिम निष्कर्ष नहीं निकला है। जांच पूरी होने पर ही सच्चाई सामने आएगी। पूर्व डीजीपी मुस्तफा परिवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

जल्द ही वे जांच में हिस्सा लेंगे। यह घटना पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी के परिवार पर सवाल खड़े कर रही है।


Today's Top