30.6 C
Aligarh
Wednesday, February 25, 2026

शादी का वादा कर युवती का दो साल तक शोषण, मुकदमा दर्ज

अलीगढ़: थाना क्वार्सी क्षेत्र की एक युवती ने महुआखेड़ा इलाके के रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है । पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी उसे अलीगढ़ के कई होटलों में लेकर गया और शारीरिक संबंध बनाए । हाल ही में युवक ने लोधा क्षेत्र के एक होटल में भी उसके साथ संबंध बनाए और इसके बाद शादी से साफ इंकार कर दिया ।

पीड़िता ने यह भी बताया कि जून 2023 में आरोपी ने विश्वास दिलाने के लिए अपनी मां से फोन पर बात कराई थी । आरोपी की मां ने भी युवती को बहू कहकर संबोधित किया और जल्द शादी का आश्वासन दिया । लेकिन जब पीड़िता के परिवार ने शादी की बात करने के लिए आरोपी के घर पहुंचा, तो वहां उनके साथ अभद्रता की गई और उन्हें भगा दिया गया ।

इस मामले में कोतवाल अंकित सिंह ने पुष्टि की है कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है । पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

Today's Top