21.8 C
Aligarh
Wednesday, February 25, 2026

बांके बिहारी मंदिर में महिला भक्तों का हंगामा

वृंदावन : वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में सोमवार को माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया जब महिला श्रद्धालुओं ने सुरक्षाकर्मियों और पुलिस से झगड़ा शुरू कर दिया। भीड़ इतनी अधिक थी कि भक्तों को दर्शन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा और स्थिति बिगड़ती चली गई।

दिल्ली के शालीमार निवासी अशोक सोल्वर अपनी पत्नी ज्योति और बेटियों रूपा व दिव्या के साथ मंदिर पहुंचे थे। भीड़भाड़ के बीच दर्शन के दौरान जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने को कहा तो दोनों बहनें नाराज हो गईं। गुस्से में उन्होंने पहले सुरक्षाकर्मियों को थप्पड़ मारा और फिर वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

हंगामे के दौरान रूपा अचानक बेहोश होकर मंदिर की फर्श पर गिर पड़ीं। थोड़ी देर बाद जब उन्हें होश आया तो उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों का कॉलर पकड़ लिया और छुड़ाने आए हेड कॉन्स्टेबल को भी थप्पड़ मार दिया। इससे पूरे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

दरअसल, सोमवार को वीकेंड का पहला दिन होने के चलते दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से भारी संख्या में भक्त वृंदावन पहुंचे थे। बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए सुरक्षाकर्मी लगातार भक्तों से तेजी से दर्शन कर आगे बढ़ने का आग्रह कर रहे थे, लेकिन अशोक सोल्वर की बेटियों ने इसे मानने से इनकार कर दिया।

मंदिर में हुए इस बवाल के बाद पुलिस ने चारों को कोतवाली ले जाकर पूछताछ की। हालांकि माफी मांगने के बाद सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया और किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।

Today's Top