30.6 C
Aligarh
Wednesday, February 25, 2026

अलीगढ़ में ट्रैफिक पुलिस और ऑटो चालक के बीच झड़प

अलीगढ़ शहर – अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर सूतमिल चौराहे पर 3 सितंबर को हुई एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी और ऑटो चालक के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई देखी जा सकती है। ऑटो चालक आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करता दिख रहा है।

वीडियो में ऑटो चालक को यह कहते सुना जा सकता है, “ये पढ़े-लिखे लोग हैं, सरकार ने इन्हें नौकरी दी है ताकि आम आदमी को परेशान करें।” आस-पास खड़े कुछ वाहन चालकों ने ट्रैफिक पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप भी लगाया है।

अलीगढ़ पुलिस ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह घटना कुछ दिन पुरानी है। पुलिस के अनुसार, ऑटो चालक और अन्य व्यक्तियों ने ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार किया और सरकारी कार्य में बाधा डाली। इसके चलते दो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है। यदि ट्रैफिक पुलिस कर्मी की ओर से कोई गलती पाई गई, तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, घटनास्थल पर स्थिति शांतिपूर्ण है।

Today's Top