30.6 C
Aligarh
Wednesday, February 25, 2026

छात्रा ने कांग्रेस नेता पर लगाए गंभीर आरोप, जल्द होंगे कोर्ट में बयान

अलीगढ़ : सिविल लाइंस क्षेत्र के सेंटर प्वाइंट मैरिस रोड पर चल रहे मानव सेवा सम्मान समिति के कोचिंग सेंटर में मंगलवार दोपहर बड़ा हंगामा हो गया था। यहाँ एनएसडीसी की सरकारी योजना के अंतर्गत निशुल्क आजीविका कोर्स की ट्रेनिंग दी जाती है।

इसी दौरान किशनपुर की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा अचानक बेहोश हो गई। छात्रा ने आरोप लगाया कि कोचिंग संचालक, जो कि कांग्रेस से जुड़े नेता भी हैं, ने उस पर स्प्रे छिड़क दिया था। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गुरुवार को पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने जानकारी दी कि छात्रा अब घर पर सुरक्षित है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्यवाही के तहत छात्रा के बयान कोर्ट में भी कराए जाएंगे।

इस घटना के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है और मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है।

Today's Top