21.8 C
Aligarh
Wednesday, February 25, 2026

अलीगढ़ में बिजली कटौती से जनता परेशान

अलीगढ़: गुरुवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। जमालपुर क्षेत्र में सुबह 10 बजे से लगभग आठ घंटे तक बिजली गायब रही। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एलटी लाइन के रखरखाव और मरम्मत कार्य के कारण यह शटडाउन आवश्यक था।

रघुवीरपुरी के निवासियों ने लंबे समय तक बिजली न होने की शिकायत की और अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई की मांग की। शहर के अन्य हिस्सों जैसे किला रोड, गंगा धाम कॉलोनी, धनीपुर, एटा चुंगी और पला रोड में भी बार-बार ट्रिपिंग और तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। कई इलाकों में बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों के दैनिक कार्यों को बाधित किया।

Today's Top