20.4 C
Aligarh
Wednesday, February 25, 2026

आलू की बढ़ती कीमतों ने लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ा

अलीगढ़: कई राज्यों में लगातार बारिश और बाढ़ का असर अब सब्ज़ी मंडियों पर भी दिखने लगा है। हरी सब्ज़ियों की कमी के चलते आलू की मांग अचानक बढ़ गई है और कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। थोक बाजार में आलू की दरें पिछले कुछ दिनों में 150 रुपये प्रति पैकेट तक बढ़ चुकी हैं।

व्यापारियों ने पहले से ही आलू का स्टॉक करना शुरू कर दिया है, जिससे आने वाले दिनों में दाम और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। पांच दिन पहले तक जो आलू 550–600 रुपये प्रति पैकेट में बिक रहा था, वही अब 600 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं कोल्ड स्टोरेज से निकलने वाला आलू 550 रुपये से बढ़कर 700 रुपये प्रति कुंतल हो गया है।

मंडी के आढ़तियों का कहना है कि बाढ़ और लगातार बरसात से हरी सब्ज़ियां खराब हो रही हैं। ऐसे में मंडी में सब्ज़ियों की सप्लाई घट गई है और आलू की मांग बढ़ गई है। इसका सीधा असर रिटेल मार्केट पर पड़ा है, जहां आलू की कीमतें थोक से कहीं ज्यादा हैं। अभी आलू थोक में 11-12 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि फुटकर में यही आलू 20 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। उपभोक्ताओं को 100 रुपये में मुश्किल से पांच किलो आलू मिल पा रहा है।

गांव ताहरपुर के किसान सुभाष चंद्र का कहना है कि बारिश के असर से आने वाले समय में आलू और महंगा हो सकता है। यही कारण है कि थोक व्यापारी अभी से माल इकट्ठा कर रहे हैं। आढ़ती बलवीर सिंह ने बताया कि सब्ज़ियों की कमी की वजह से आलू के भाव करीब 50 रुपये प्रति पैकेट तक बढ़ गए हैं।

Today's Top